फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   new registration for private hospitals

अब नए सिरे से होगा निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
new registration for private hospitals
अब नए सिरे से होगा निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। अब जिले में निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण नये सिरे से होगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए मानक तय किए गए हैं। पंजीकरण पहली जनवरी 2022 से प्रारंभ होकर 31 मार्च तक चलेगा। ऐसे में सभी निजी चिकित्सालयों के संचालक निर्धारित अवधि में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में निजी चिकित्सालयों की स्थापना के लिए पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए चिकित्सालयों का वर्गीकरण तथा विभिन्न श्रेणियों के लिए मानक भी विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत पंजीकृत सभी निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण की वैधता आगामी 31 मार्च 2022 तक स्वत: समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सभी निजी चिकित्सालय 31 मार्च 2022 से पहले अपना पंजीकरण करा लें। व्यवस्था के मुताबिक 30 बेड से कम क्षमता वाले निजी चिकित्सालयों की स्थापना के लिए मानव संसाधन, अग्निशमन तथा पैरामेडिकलवेस्ट की व्यवस्था जरूरी है। जबकि 30 बेड से अधिक क्षमता वाले चिकित्सालयों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा विकसित सभी मानक लागू होंगे।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत हैं कुल 74 निजी चिकित्सालय
एसीएमओ डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 74 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। संचालक निर्धारित अवधि में अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed