फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New management committee will take responsibility in council schools

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में नई प्रबंध समिति संभालेगी जिम्मेदारी

Mon, 18 Nov 2024 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
New management committee will take responsibility in council schools
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार के तहत गठित प्रबंध समितियों का होगा पुनर्गठन। जिले के 1705 स्कूलों में प्रबंध समितियों का कार्यकाल इसी नवंबर में समाप्त हो रहा है। इससे पहले शासन स्तर से समितियों के गठन के निर्देश बेसिक शिक्षा कार्यालय को मिल चुके हैं। जल्द ही समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्था संचालन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। विद्यालय की व्यवस्था से लेकर विद्यालय की कार्य प्रणाली अनुश्रवण करने का दायित्व होता है। साथ ही विद्यालय के विकास की योजना बनाने, शिक्षक व बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति, गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की भी जिम्मेदारी रहती है। गठित होने वाली स्कूल प्रबंध समिति में इस बार कुल 15 सदस्य होगे। इसमें 11 सदस्य के रूप में अभिभावकों को शामिल किया जाना है। बाकी चार सदस्यों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, क्षेत्रीय एएनएम अथवा आशा, स्थानीय प्रधान या सभासद तथा ग्राम सचिव या लेखपाल शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed