फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nephew attacked uncle with sharp weapon

भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा पर किया हमला

Sun, 18 Jul 2021 05:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
nephew attacked uncle with sharp weapon
भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा पर किया हमला
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर को पिता-पुत्र में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा पर भतीजे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के अनुसार पंचमा जमुई निवासी अरविंद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मामूली बात पर बेटा भरत उनसे विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर चचेरे भाई राकेश मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। इससे नाराज होकर बेटे भरत ने धारदार हथियार से चचेरे चाचा राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनकी एक कान काट गई। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी भरत के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed