फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepali buses will not be able to carry passengers under the guise of tourist permit

Maharajganj News: टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारियां नहीं ढो पाएंगी नेपाली बसें

Mon, 19 Aug 2024 06:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Nepali buses will not be able to carry passengers under the guise of tourist permit
भारत नेपाल मैत्री बस सेवा लिखकर ढो़ रही हैं सवारी।
महराजगंज। नेपाल से भारत आने वाली बसों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। बसों का पंजीकरण नेपाल में होने की वजह से भारतीय क्षेत्र के परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं हो पाती है। इस वजह से टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह बस सवारियां ढोती हैं। ऐसी बसों की संख्या करीब 30 बताई जा रही है। इसमें सशस्त्र सीमा बल से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सोनौली बाॅर्डर पर नेपाल से भारतीय सीमा में नेपाल नंबर की बसें प्रवेश करती हैं। उक्त बसों के यात्रियों का सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की ओर से निरीक्षण किया जाता है। बाद में बसों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने दिया जाता है, लेकिन परिवहन विभाग के द्वारा जांच के दौरान यह संज्ञान में आ रहा है कि नेपाल नंबर की बसों द्वारा सोनौली बॉर्डर से परमिट शर्तों का उल्लंघन कर नेपाल से दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए सवारियों का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनको निरुद्ध भी किया जा रहा है, लेकिन उन वाहनों का पंजीकरण नेपाल में होने के कारण उनका विवरण भारतीय पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होता है। इस वजह से जांच के दौरान उनके प्रपत्रों की जांच यथा परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण इत्यादि की जांच संभव नहीं हो पाती, जबकि यात्री वाहनों का फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र पूर्ण होने के उपरांत ही संचालन के निर्देश शासन से निर्गत हैं। ऐसे अनफिट वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटना एवं भारतीय मोटर वाहन कर की अदायगी न करने से राजस्व क्षति भी होती है। नेपाल नंबर की बसों को भारतीय सीमा में तब तक प्रवेश न करने दिया जाए, जब तक कि उन बसों के स्वामियों की ओर से परिवहन विभाग महराजगंज से क्लियरेंस प्राप्त न कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र भेजकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। अनाधिकृत रूप से बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
-विनय कुमार, एआरटीओ

भारत नेपाल मैत्री बस सेवा लिखकर यात्रियों को कर रहे गुमराह
महराजगंज। परिवहन विभाग से अनुबंध समाप्त होने के बाद भी नेपाली नंबर की टूरिस्ट बसों पर भारत नेपाल मैत्री बस सेवा लिखकर यात्रियों को गुमराह किया जा रहा है। यह बसें टूर परमिट पर सवारी ढोने का काम कर रही हैं। टूर परमिट पर चलने वाली बसें काठमांडो से दिल्ली व दिल्ली से काठमांडो के लिए बे रोक टोक सवारी ढो रही हैं। सोनौली सीमा से चलने वाली इस तरह की बसें करीब 20 से 30 की संख्या में हैं। शिकायत होने पर यह जिम्मेदार अधिकारी कभी कभार एक दो बस का चालान कर पल्ला झाड़ लेते हैं। नेपाल से चलने वाली बसें बेलहिया बुटवल भैरहवा से सवारियां भरकर सीमा के उस पार छोड़ देती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed