फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepalese youth arrested with four bags of urea

Maharajganj News: चार बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth arrested with four bags of urea
ग्राम नौसडिया में समय माता मंदिर के पास की गई कार्रवाई
विज्ञापन

खनुआ। एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही बाइक पर लदी चार बोरी यूरिया बरामद की है। मामले में तस्करी का आरोपी को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के हरदीडाली सीमा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सैमुअल एस गुईते को सूचना मिली कि सीमा चौकी सुंडी के इलाके से बॉर्डर रोड होते हुए ग्राम नौसडिया में समय माता मंदिर के पास से यूरिया खाद की तस्करी होने की आशंका है। समवाय प्रभारी ने यङ सूचना सीमा चौकी सुंडी प्रभारी को दी और गश्त ड्यूटी पार्टी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गश्ती दल के कमांडर सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह दो अन्य कार्मिकों के साथ तुरंत निर्देशित स्थान पर पहुंच गए। कुछ समय बाद नौतनवा की तरफ से आने वाले बॉर्डर रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर बोरियां लादकर आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही वह व्यक्ति मंदिर के पास पहुंचा सतर्क गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सहित उस व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बोरियों में यूरिया खाद होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एसएसबी टीम ने खाद से जुड़े वैध दस्तावेज और कागजात मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश करने में पूरी तरह असफल रहा। आरोपी ने अपनी पहचान सूरज चाई निवासी कोटई मांई गांव पालिका वार्ड नम्बर 4 बैरघाट जिला-रूपनदेही नेपाल बताया है। एसएसबी जवानों ने पकड़ी गई 4 बोरी यूरिया खाद और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को जब्त कर सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed