{"_id":"5e84ceea8ebc3e7699110cd7","slug":"nepal-police-ki-karyai-maharajganj-news-gkp34668018","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जमात में शामिल तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जमात में शामिल तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण की घटनाओं के बाद भी नेपाल से दिल्ली पहुंच कर जमात में शामिल तीन नेपाली नागरिकों को नेपाल की सप्तरी जिले की पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों नेपाली नागरिक मार्च के शुरुआत में नई दिल्ली के निजामुद्दीन में मुस्लिम संगठन तब्लीगी जमात के मुख्यालय में आयोजित धार्मिक सभा में शामिल होने गए थे, जो घर लौट आए। छुप कर रहते हुए उन्हें पुलिस ने घर में पाया और हिरासत में लिया है।
सप्तरी पुलिस ने कहा कि दिल्ली जमात में शामिल होने वाले आठ व्यक्तियों में से तीन लोग मिले और पांच अन्य की तलाश की जा रही है, जबकि सप्तरी से दो दर्जन से अधिक लोगों के दिल्ली से लौटने की संभावना है। 7 फरवरी को सप्तरी के बोद बर्सिन नगर पालिका में आयोजित मुस्लिम धार्मिक बैठक के पूरा होने के बाद, मुस्लिम समुदाय के लोग जमात में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
सप्तरी जिले के एसपी कृष्ण प्रसाद ने कहा कि बुधवार को राज बिराज नगर पालिका-9 में मिनी मार्केट के सामने तीन व्यक्ति मिले, जो दिल्ली निजामुद्दीन के आयोजन में शामिल होकर नेपाल पहुंचे थे। तीनों को घर पर पाया गया और क्वारंटीन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मुख्य जिला अधिकारी सप्तरी सुनील खनाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें तीन लोगों को पकड़ा गया है।