फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal Police arrested the prisoner who escaped from custody from No Man's Land.

Maharajganj News: हिरासत से फरार हुए कैदी को नो मेंस लैंड से नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nepal Police arrested the prisoner who escaped from custody from No Man's Land.
बेलहिया पुलिस कैदी को हथकड़ी लगाकर अदालत लेकर जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर भैरहवा पुलिस हिरासत से भागे कैदी को नेपाल पुलिस ने सरहद पर घेराबंदी कर पकड़ने के बाद नेपाल लेकर चली गई। कैदी को नो मेंस लैंड से पकड़ा गया।
बुधवार शाम कैदी के फरार होने की सूचना से नेपाल पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। नेपाल पुलिस हिरासत से हथकड़ी लगा कैदी भैरहवा पुलिस कार्यालय से फरार हो गया। सूचना के बाद नेपाल पुलिस सोनौली पुलिस के सहयोग से सीमा के चप्पे चप्पे पर खड़ी हो गई। सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर नेपाल पुलिस के जवानों ने जांच तेज कर दी। कुछ देर बाद नेपाल भैरहवां की तरफ से एक कैदी सीमा की तरफ भागते हुए आया। जिसके पीछे नेपाल के करीब 10 पुलिसकर्मी दौड़ रहे थे।
विज्ञापन

कैदी आगे आगे पुलिसकर्मी पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। कैदी भारतीय सीमा में पहुंचता उसके पहले ही नेपाल पुलिसकर्मियों ने बॉर्डर पर से उसे पकड़ लिया और नेपाल लेकर चले गए। बताया गया कि बेलहिया पुलिस कैदी को हथकड़ी लगाकर अदालत के लेकर जा रही थी। इसी बीच कैदी चकमा देकर भागा था। थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिसकर्मियों ने नो मेंस लैंड के करीब ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed