{"_id":"6303cdcdc5b0ef4f367788b5","slug":"nepal-historical-heritage-will-be-preserved-in-pashupatinath-museum-maharajganj-news-gkp447882360","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : पशुपतिनाथ संग्रहालय में संरक्षित होंगी ऐतिहासिक धरोहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : पशुपतिनाथ संग्रहालय में संरक्षित होंगी ऐतिहासिक धरोहरें
विज्ञापन

भैरहवां। नेपाल के काठमांडो में पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को नौ करोड़ रुपये (नेपाली मुद्रा) की लागत से बने पशुपतिनाथ संग्रहालय और महास्नान भवन का उद्घाटन, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री जीवन राम श्रेष्ठ ने किया। संग्रहालय में ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा।
पर्यटकों की सुविधा के लिए इन दोनों स्थलों के निर्माण में नेपाल निवेश बैंक ने वित्तीय सहायता प्रदान की है। संग्रहालय में सोना मढित मूर्तियां, तांबा और पीतल की मूर्तियों के अलावा पत्थर की नक्काशी, सांस्कृतिक वेषभूषा, इससे जुड़े आभूषण, मुकुट और पुरातात्विक महत्व की काष्ठ कला, पेंटिंग, लिंचा काल के ज्ञानदेव के शिलालेख, ऐतिहासिक पुस्तकें, प्राचीन मुद्राएं आदि अक्षुण्ण विरासत और धरोहरों को संग्रहित किया जाएगा।
लोकार्पण समारोह में मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल के पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुपति क्षेत्र में बिखरी धार्मिक और सांस्कृतिक सामग्रियों को संग्रहालय के रूप में विकसित करना, संग्रह करने और उन्हें एक स्थान पर प्रस्तुत करना बड़ी उपलब्धि है। इसके संरक्षण, प्रबंधन और साफ-सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
बैंक ने पशुपतिनाथ संग्रहालय और महास्नान घर परियोजना को 5 करोड़ 14 लाख रुपये और पशुपतिनाथ क्षेत्र के संरक्षण के लिए 4 करोड़ रुपये, कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक योगदान किया है।
बैंक के अध्यक्ष पृथ्वी बहादुर पांडे ने संरक्षण और रखरखाव में पशुपतिनाथ संग्रहालय और महास्नान भवन के रखरखाव में होने वाले व्यय को जारी रखने का वादा किया है। मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत नेपाल इनवेस्टमेंट बैंक के प्रयास अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अनुकरणीय है।