{"_id":"6544da34bd790259f6001d98","slug":"nepal-government-will-import-25-thousand-metric-tons-of-sugar-through-gtu-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nepal: भारत की चीनी से नेपालियों की दीवाली में घुलेगी मिठास, 25 हजार मीट्रिक टन होगा आयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal: भारत की चीनी से नेपालियों की दीवाली में घुलेगी मिठास, 25 हजार मीट्रिक टन होगा आयात
Fri, 03 Nov 2023 05:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:52 PM IST
सार
नेपाल वाणिज्य विभाग ने कहा कि पुलिस नेपाल के सभी चीनी उद्योगों के स्टॉक रिकॉर्ड की जांच करेगी और उसके आधार पर बाजार में चीनी भेजने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी। नेपाल में 160 रुपये नेपाली प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर चीनी बिक रही।
विज्ञापन
भारत से चीनी का निर्यात। (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल सरकार दीवाली और भाई दूज से पहले भारत से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी आयात करने जा रही है। वाणिज्यिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के निदेशक एवं सूचना पदाधिकारी आनंदराज पोखरेल ने बताया कि सरकार जीटीयू के माध्यम से 25 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेगी, ताकि पर्वो के दौरान कोई कमी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को चीनी वितरण के लिए पुलिस प्रशासन को लगाया गया है। विभाग सादे कपड़ों में कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी कर रहा है। मांग अधिक होने पर दशहरा के दौरान चीनी के लिए भारी भीड़ थी। काठमांडू सहित तमाम जगहों में अभी भी इसकी कमी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भारत के आभूषण कारोबारी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
नेपाल वाणिज्य विभाग ने कहा कि नेपाल पुलिस नेपाल के सभी चीनी उद्योगों के स्टॉक रिकॉर्ड की जांच करेगी और उसके आधार पर बाजार में चीनी भेजने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी। नेपाल में 160 रुपये नेपाली प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर चीनी बिक रही, इसलिए नेपाल पुलिस ने घाटी के सभी पुलिस सर्किलों को इसकी विशेष जांच करने के विशेष निर्देश दिए हैं।
सोनौली कस्टम सुप्रिटेंड एसके पटेल ने कहा कि सरकार कोटा सिस्टम बनाई है, उसी आधार पर चीनी भेजा जाता है।
सोनौली कस्टम सुप्रिटेंड एसके पटेल ने कहा कि सरकार कोटा सिस्टम बनाई है, उसी आधार पर चीनी भेजा जाता है।