फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal government decided to open Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा खोलने का नेपाल सरकार ने लिया निर्णय

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nepal government decided to open Indo-Nepal border
भारत नेपाल सीमा से आते जाते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
भारत-नेपाल सीमा खोलने का नेपाल सरकार ने लिया निर्णय
विज्ञापन

सीमा खुलने की तिथि अभी घोषित नहीं, रूपनदेही जिले में नहीं आया आदेश
महराजगंज। नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल की सभी सीमाएं खोलने का फैसला किया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले इस उम्मीद में है कि सीमा खुलन से व्यापार अच्छा होगा। हालांकि सीमा खुलने की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
इस संबंध में रूपनदेही जिले में कोई आदेश भी नहीं आया है। नेपाल सरकार के कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना के कारण बंद भारत-नेपाल की सीमा चौकियों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन आदेश 078 जारी किया है। पिछली सरकार की जारी कोविड-19 संकट प्रबंधन अध्यादेश को निरस्त करने के कारण सरकार ने नया आदेश जारी किया है। साथ ही प्रधानमंत्री के समन्वय में कोविड-19 निदेशक मंडल का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव और थल सेना प्रमुख सदस्य होंगे। बैठक में कोविड-19 औषधि अधिनियम 35 से संबंधित विधेयक को संघीय संसद में प्रस्तुत करने की मंजूरी दी गई है। बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा में शामिल होने का फैसला भी किया गया।
विज्ञापन

उधर, सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवां के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने कहा कि सीमा जल्द खुलने की उम्मीद है। व्यापार मंडल नौतनवां तहसील के प्रभारी सुभाष जायसवाल ने नेपाली प्रधानमंत्री के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में रोजगार को गति मिलेगी। होटल एंड टूरिज्म एसोसिएशन बीरगंज के अध्यक्ष हरि पंत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में होटल और पर्यटन व्यवसाय घाटे में है। नेपाल में आने वाले पर्यटकों में ज्यादातर भारतीय हैं। सीमा खुलेगी तो व्यवसाय को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed