फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal flooded with Indian tourists, problems increased due to road closure

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों से पटा नेपाल, मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी

Thu, 28 Dec 2023 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Nepal flooded with Indian tourists, problems increased due to road closure
महराजगंज। नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्यादातर पर्यटक नेपाल पहुंचने लगे हैं। बुटवल, पोखरा, काठमांडो में होटल धीरे-धीरे भर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को राहत है। सबसे बड़ी समस्या आने-जाने में हो रही है। सड़क व पुल निर्माण के कारण मार्ग बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पर्यटक बेलहिया व भैरहवां में ही वक्त गुजारने के बाद आगे बढ़ रहे हैं। इससे उनको भंसार का समय भी बढ़वाना पड़ रहा है। ऐसे में भंसार व परमिट बनवाने में आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नेपाल पोखरा जाने वाली सड़क निर्माण के कारण छह घंटे और काठमांडो जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण के चलते चार घंटे आवागमन बंद है। एक जनवरी से पोखरा मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इस पर करीब 100 दिन तक काम चलेगा। इस दौरान हर दिन इस मार्ग को रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक छह घंटे बंद रखा जाएगा। इस अवधि में इस मार्ग पर गैर जरूरी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

उधर, नारायण घाट-मुगलिंग रोड पर 23 दिसंबर से सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक यातायात बंद है। इस मार्ग पर तीन सप्ताह निर्माण कार्य चलेगा। इस दौरान काठमांडू जाने वाले भारतीय पर्यटकों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिस्ट ऑपरेटर संतोष निवासी बेलहिया नेपाल ने बताया कि भारतीय पर्यटकों को जमा से बचने के लिए दोपहर बाद भेजा जा रहा है। पाल्पा के मुख्य जिला अधिकारी आनंद काफले ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित राजमार्ग सुरक्षा समिति की बैठक में बुटवल-पाल्पा मार्ग के निर्माण का निर्णय किया गया है। पहली जनवरी से काम शुरू होगा, जो 100 दिन तक चलेगा। इस वजह से निर्माण कार्य के समय वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा। एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed