{"_id":"695d711e6f7998054b0edc80","slug":"nepal-defeated-siswa-and-lucknow-defeated-jharkhand-the-teams-reached-the-next-round-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168552-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल ने सिसवा व लखनऊ ने झारखंड को हराया, अगले दौर में पहुंचीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल ने सिसवा व लखनऊ ने झारखंड को हराया, अगले दौर में पहुंचीं टीमें
विज्ञापन
नेपाल ने सिसवा को 2-0 से हराया, लखनऊ की टीम ने 1-0 से झारखंड को हराया
सिसवा बाजार। रायल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को नेपाल की टीम ने सिसवा और लखनऊ ने झारखण्ड को पराजित किया। दोनों टीमों ने अगले दौर में जगह बना ली है।
पहला मैच बारा क्लब नेपाल और महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज सिसवा के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ के 20वें मिनट में नेपाल के ईश्वर राणा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर बाद शुरू हुए मैच में विपक्षी टीम नेपाल के खिलाड़ियों से गोल बराकर करने के लिए पसीना बहती रही, पर सफलता नहीं मिली। मैच के आखिरी समय में नेपाल के खिलाड़ी संदीप यादव ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
दूसरा मैच लखनऊ रेलवे व जसीडीह, झारखंड के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद 64वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी देव थापा ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के आखिरी समय तक प्रतिस्पर्धी झारखंड की टीम गोल नहीं कर पाई। लखनऊ की टीम 1-0 से मैच जीत कर अगले दौर में पहुंच गई। संवाद