{"_id":"62c423831ac7512e6e5c9db1","slug":"nepal-bus-accident-death-toll-in-bus-accident-in-ramechhap-s-lubhughat-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nepal: बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, नौ लोगों की मौके पर ही चली गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal: बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, नौ लोगों की मौके पर ही चली गई थी जान
Tue, 05 Jul 2022 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी,
संवाद न्यूज एजेंसी,
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:23 PM IST
सार
बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Nepal bus accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के रामेछाप के लुभुघाट में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने धुलीखेल अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला पुलिस कार्यालय कावरे के डीएसपी हरि खातीवाड़ा ने बताया कि 24 में से चार की मौत धुलीखेल अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सूनापति ग्राम नगर पालिका-5 निवासी खडका बहादुर बीके व दो अन्य पुरुष व एक महिला के रूप में हुई है। घायलों में से 20 का धुलीखेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले और घायल सभी नेपाली नागरिक हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला पुलिस कार्यालय रमेछाप प्रमुख राजकुमार थिंग के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को काठमांडू ले जाया गया है। मृतकों की पहचान कावरे के रोशी गांव निवासी समृता तमांग, थुला तमांग, खड़क विक, कमला तमांग, कांची माया, संजू, अलीमगर और सुदीप गजमेर के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।