{"_id":"609d20f58ebc3e13ce5c8ae9","slug":"neighbors-molest-newly-married-woman-maharajganj-news-gkp394443747","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने नवविवाहिता के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने नवविवाहिता के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात नवविवाहिता के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एएसपी निवेश कटियार और सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ की।
बताया गया कि परसमालिक मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में नवविवाहिता घर के सामने सड़क के पार बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसके घर में सास और पति रहते हैं। आंधी-पानी के दौरान पड़ोस का एक युवक विवाहिता को शौचालय में जाते देख लिया। मौका देखकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर के बाद आरोपी युवक ने विवाहिता को छोड़ा। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई । थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद के अनुसार पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।