फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence regarding the safety of the tied will not be tolerated

Maharajganj News: बंधे की सुरक्षा को लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Thu, 13 Jun 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Jun 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Negligence regarding the safety of the tied will not be tolerated
महराजगंज। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर रमेश कुमार ने जर्दी डोमरा बांध का निरीक्षण किया। बंधे पर जगह-जगह रेनकट व रैटहोल दिखाई देने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मो. खालिद खां और अवर अभियंता विनोद कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मानसून नजदीक है, बंधे की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर सिंचाई विभाग के बाढ़ चौकी लक्ष्मीपुर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों के साथ बाढ़ से बचाव को लेकर चर्चा की। एसडीएम ने तटबंध के किनारे बसे ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अगर बंधे पर बाढ़ और मिट्टी के कार्य में लापरवाही मिले तो हमें तत्काल इसकी जानकारी दें। उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि जर्दी-डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी के अंतर्गत रेनकट और रैटहोल को भरने के लिए एसडीओ व जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed