फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence increased as the number of infected decreased

संक्रमितों में कमी आते ही बढ़ी लापरवाही

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Negligence increased as the number of infected decreased
कलेक्ट्रेट मोड के पास पेट्रोल पंप पर बिना मास्क पहने पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक सवार। - फोटो : MAHARAJGANJ
संक्रमितों में कमी आते ही बढ़ी लापरवाही
विज्ञापन

अब तक जिलेे में 15,47,031 लोगों को लगा चुका है कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कमर कसे है। हालांकि इन दिनों संक्रमितों के मिलने की संख्या कम हुई है, लेकिन लोगों की लापरवाही बढ़ गई है। बगैर मास्क आना-जाना एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कम करना आम बात हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 15,47,031 लोगों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। इनमें 12,36,663 को प्रथम एवं 3,10,368 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। पहला डोज लगवाने में लोगों ने तेजी दिखाई, लेकिन दूसरा डोज लगवाने में कम दिलचस्पी ले रहे हैं। टीकाकरण के लिए शनिवार तक रोज महाभियान चलेगा।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार है। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज टीकाकरण में मंडल में तीसरे स्थान पर
महराजगंज। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसानी ने बताया कि प्रथम डोज टीकाकरण में जनपद को मंडल में तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश में रैंकिंग 30वें नंबर है। पहला डोज लगवाने में जिले की स्थिति काफी ठीक है। रेंकिंग में बढ़ोत्तरी के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। प्रथम डोज 65 प्रतिशत तथा दूसरी डोज 25 प्रतिशत लाभार्थियों को लग चुकी है। संवाद

एक सप्ताह से कोई नहीं मिला पॉजिटिव
एक सप्ताह से जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। कोरोना संक्रमण से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केस एक है। अब तक कोरोना के 12440 केस मिल चुके हैं। 12298 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक कुल 874056 सैंपल की जांच हो चुकी है।
कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन ही मजबूत हथियार है। टीका लगवाना बेहद जरूरी है। सभी उम्र के लोग टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
डॉ. एवी त्रिपाठी, जिला अस्पताल
दोनों टीका लगवाना जरूरी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।
डॉ. एएम भाष्कर, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed