{"_id":"66f6eb8ed8ad75bb7d08e9a8","slug":"negligence-in-disposal-of-applications-will-not-be-tolerated-district-magistrate-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-132329-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऋण के आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 127 ( 246.46) के सापेक्ष 152 (मार्जिन मनी 376.92) आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 70 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है और 54 मामलों में ऋण वितरित भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 24 लक्ष्य (वित्तीय लक्ष्य 73 लाख मार्जिन मनी) के सापेक्ष 16 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं, जिसमें नौ आवेदन को स्वीकृत करते हुए ऋण का वितरण अलग–अलग बैंकों द्वारा किया गया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसी वाणिज्य कर को व्यापार मंडलों के साथ लगातार समन्वय करते हुए व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक आयुक्त राज्यकर प्रियंका श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा मौजूद रहे।