फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Need for introspection on deficiency

Maharajganj News: जनादेश का सबने किया सम्मान, कमी पर आत्ममंथन की जरूरत

Sun, 14 May 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Need for introspection on deficiency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में आठ नगर पंचायतों में तीन पर भाजपा का कब्जा हुआ। नगर पालिका महराजगंज व नगर पंचायत निचलौल में सपा ने खाता खोला तो कांग्रेस भी सोनौली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बसपा भी किसी से पीछे नहीं रही। प्रमुख पार्टियों के प्रदर्शन पर जिलाध्यक्षों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सभी ने जनादेश का सम्मान करते हुए कहा कि इस चुनाव से लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार हुई है। कमी कहां रह गई, इसका आत्ममंथन करने की जरूरत है।
----------------
विकास के दम पर चुनाव लड़ी है। जनता को इसका विश्वास भी है, पार्टी ने पनियरा, फरेंदा और बृजमनगंज में जीत हासिल की। जनादेश का सम्मान है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूल मत्र पर कार्य करती है। आने वाले दिनों में विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

परदेशी रविदास, जिलाध्यक्ष भाजपा
-------------
अपने सभी सीटों पर पूरे लगन के साथ चुनाव लड़ी। सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो को जिले की जनता जान रही है। नगर पालिका परिषद महराजगंज और नगर पंचायत निचलौल में पार्टी की जीत यह साबित कर रहा है, कि जिले की जनता बदलाव चाहती है। आने वाले समय में पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यासागर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
-----------
पार्टी को एक सीट पर सफलता मिली है। पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुटे हैं। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच को पार्टी आगे बढ़ा रही है। नगर निकाय चुनाव से लोक सभा चुनाव की जमीन तैयार हुई है।

वीरेंद्र कुमार राव, जिलाध्यक्ष, बसपा
---------------
अब जनता बदलाव देखना चाह रही है। कर्नांटक में पार्टी की जीत इसका प्रमाण है। नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर कार्यकर्ता पूरी लगन से कार्य किए। नगर पंचायत सोनौली में जीत पार्टी के सफलता का पहला कदम है। आने वाले समय में यह कदम रूकने वाला नहीं है।
शरद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed