फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Necessary instructions given for conducting the Sub-Inspector Recruitment Examination safely

Maharajganj News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा सकुशल कराने को दिए आवश्यक निर्देश

Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Necessary instructions given for conducting the Sub-Inspector Recruitment Examination safely
एसपी ने सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने की। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें प्रत्येक थाने से दो-दो पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में उठाई गई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी और बाकी मामलों में त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे रोजाना अपने अधीनस्थों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। भारतीय दंड संहिता एवं बीएनएस के तहत दर्ज अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े मामलों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा हुई। पुलिस अधीक्षक ने अपराधों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोष्ठी में यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, एसआईडी और ऑपरेशन क्लीन की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित अनावरण, विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी पर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, गुमशुदा बच्चों के मामले, मिशन मोड अभियोगों की कार्रवाई आदि की विस्तृत समीक्षा हुई। आईजीआरएस, जनसुनवाई, सीएम डैशबोर्ड, गैंगस्टर एक्ट, ऑपरेशन कनविक्शन, पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल, दस वर्षीय अपराधियों के सत्यापन, माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण, आई-रेड ऐप पर दुर्घटना फीडिंग, चरित्र सत्यापन आदि पर भी चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन एंटी चीयर्स के तहत प्रभावी कार्रवाई, बीपीओ के साथ साप्ताहिक बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, गंभीर मामलों में थानाध्यक्ष द्वारा व्यक्तिगत जांच, एफआईआर की प्रति पीड़ित तक पहुंचाने जैसे निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने, यातायात सुधार, गो-तस्करी पर रोक, संदिग्ध होटलों की जांच, आभूषण दुकानों में चोरी रोकथाम, खराब सीसीटीवी की मरम्मत आदि पर भी जोर दिया गया।




गोष्ठी के बाद पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग से संतुष्टि जताई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, अन्य शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed