{"_id":"62bdf4e093d52c4ace0859b4","slug":"nawtanwas-8-died-in-mumbai-kurla-maharajganj-news-gkp4422049112","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुंबई के कुर्ला में इमारत ढहने से नौतनवां क्षेत्र के 8 लोगों की मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुंबई के कुर्ला में इमारत ढहने से नौतनवां क्षेत्र के 8 लोगों की मौत, गांव में छाया मातम
Fri, 01 Jul 2022 02:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से नौतनवां तहसील क्षेत्र के आठ युवक दब कर मर गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने मुंबई पहुंच गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां तहसील क्षेत्र के सेमरहवा, हनुमानगढ़िया, कजरी और धोतिअहवा गांव के लोग मुंबई के कुर्ला में नायक नगर में एक चार मंजिला इमारत में किराए के कमरा में रहकर मजदूरी करते हैं। बीते सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक इमारत गिरने से सेमरहवा गांव के पूर्व प्रधान का बेटा अनूप राजभर (19) तथा छोटा भाई सिकंदर राजभर (20) की मौत हो गई।
हनुमानगढ़िया गांव के कुशहर प्रजापति (26) तथा उनके छोटे भाई श्यामू प्रजापति (20), अनूप गौड़ (21), कजरी गांव के अरविन्द कुमार (20), धोतिअहवा गांव के सोनू (22), अनिल यादव (24) की इमारत के मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मनीष यादव (23) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। सेमरहवा गांव के पूर्व प्रधान मनोज राजभर से बात हुई है। अभी शव गांव में नहीं पहुंचा है।