{"_id":"6674adbb6bab38ba64030504","slug":"navya-selected-for-the-post-of-sub-lieutenant-in-navy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125053-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नव्या का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नव्या का चयन
Fri, 21 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर सिसवा कस्बे की नव्या राज श्रीवास्तव ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नव्या के चयन पर परिजन खुशी से झूम उठे।
गोरखपुर जनपद के तिवारीपुर मुहल्ला निवासी नव्या के पिता संजय कुमार श्रीवास्तव सिसवा कस्बे में स्थित आईपीएल चीनी मिल इकाई में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। माता सुषमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। परिवार में चार-भाई बहनों में दूसरे नंबर की नव्या की प्रारंभिक शिक्षा सिसवा कस्बे के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई। पढ़ाई में होनहार नव्या ने इसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गोरखपुर से उत्तीर्ण करने के पश्चात पुणे राज्य स्थित भारतीय विद्या पीठ से बीटेक की योग्यता हासिल किया। इसके बाद वह अपने जीवन के कलाविधि को संवारने के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी करने में जुट गईं। नव्या ने पांचवीं बार के अथक प्रयास में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर परिजनों का मान बढ़ाया है। नव्या ने बताया कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए इंसान यदि शतत प्रयास करे तो सफलता एक दिन उसके कदम जरूर चूमती है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व बड़ी बहन को दिया है।