फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa Intercity will remain canceled till February 28

Maharajganj News: 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी नौतनवा इंटरसिटी

Fri, 21 Feb 2025 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Feb 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa Intercity will remain canceled till February 28
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 22 से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी समस्या होगी। वहीं नौतनवा से गोरखपुर या अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को करीब आठ घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


छपरा से चलकर नौतनवा तक आने वाली 15105 छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस और नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने 22 से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक रविवार को भी निरस्त रहती है। सोमवार से शनिवार तक छपरा से चलकर 12:25 बजे नौतनवा स्टेशन पर आती है। दोपहर बाद 3:00 बजे नौतनवा से प्रस्थान करती है। रेलवे प्रशासन ने फरवरी माह में इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन बार में 13 दिनों तक निरस्त किया है। इससे यात्रियों को काफी समस्या हुई। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम अंसारी ने बताया कि कुंभ मेले में रैक लगने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed