फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nasbandi of male

जनसंख्या स्थिरता पखवारे में पुरूष नसबंदी पर जोर

Tue, 13 Jul 2021 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
nasbandi of male
जनसंख्या स्थिरता पखवारे में पुरूष नसबंदी पर जोर
विज्ञापन

- जिला अस्पताल सहित चार सीएचसी पर सेवा दिवस का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनसंख्या स्थिरता पखवारे में स्वास्थ्य विभाग का पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर है। विभाग ने जिला अस्पताल सहित चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रतिदिन पुरूष नसबंदी के लिए सेवा दिवस के आयोजन का निर्णय लिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी आशा कार्यकर्ता, संगिनी तथा एएनएम को निर्देशित किया वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने-अपने गांव व क्षेत्र में ऐसे लोगों को पुरूष नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करें। नसबंदी के लिए बतौर सर्जन डॉ. आरपी राय, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. बीके शुक्ला, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. अरूण कुमार गुप्ता को नामित किया गया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि जिन चार अस्पतालों में पर पूरे जुलाई माह प्रतिदिन नसबंदी सेवा दिवस आयोजित किया जाएगा उसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल, बृजमनगंज व लक्ष्मीपुर के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार जिन दो अस्पतालों में तीन-तीन दिन सेवा दिवस आयोजित होंगे उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल व रतनपुर के नाम शामिल हैं। परतावल सीएचसी पर 15, 22 व 29 जुलाई को नसबंदी सेवा दिवस आयोजित किए जाएंगे जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर पर 16,23 व 30 जुलाई को सेवा दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed