फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Narayangarh-Mughalin road closed due to landslide

नेपाल : भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Sat, 01 Jul 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh-Mughalin road closed due to landslide
नारायण घाट में भूस्खलन से लगा जाम।संवाद
मलबा हटाने का काम जारी, फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार को भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग बंद हो गया है। मार्ग पर नारायण घाट और मुगलिन के बीच करीब दो किलोमीटर तक जगह-जगह मलबा गिरा है, जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। मलबा हटाने का काम चल रहा है। नेपाली प्रशासन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में जुटा है।
जिला पुलिस कार्यालय चितवन (नेपाल) के प्रवक्ता डीएसपी विजयराज पंडित ने बताया कि नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में भूस्खलन शुरू हुआ है। इससे मार्ग से पत्थरों को हटाने में कठिनाई आ रही है। दोपहर 1:30 बजे से वाहनों का आवागमन बंद है। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। इनमें भारतीय पर्यटक और मालवाहक वाहन भी हैं। फंसे वाहनों को बुटबल, पाल्पा और पोखरा के रास्ते काठमांडू भेजा जा रहा है। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को इसी मार्ग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

भूस्खलन की वजह से आजमगढ़ के राहुल सराफ भी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने की वजह से वे परिवार समेत 14 घंटे से फंसे हैं। रुक-रुककर बारिश हो रही है। उनके पास खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। साथ में बच्चे हैं। इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। राहुल काठमांडू घूमने गए थे। वापसी में भूस्खलन की वजह से नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed