फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal...

Maharajganj News: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Sun, 17 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal...
नगर के श्याम मंदिर पर सजा राधा कृष्ण की झांकी।
महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। मध्य रात्रि कान्हा के जन्म लेते ही वातावरण में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज उठा। जिले में सजी झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े और दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।
विज्ञापन

कस्बे के श्याम मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के साथ मिष्ठान, मेवा, फल व अन्य सामग्री अर्पित करते दिखे। सिंचाई विभाग काॅलोनी शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर व हनुमान गढ़ी पर पूरे दिन देव दर्शन का क्रम चला रात्रि आठ बजे से जन्मोत्सव आयोजन शुरू हुए। जनपद के समस्त थाना व जिला कारागार में भी कृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक सजावट देखी गई और रात्रि 12 बजते ही कान्हा का जन्म होते ही बधाई बज उठी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मुख्यालय के श्याम मंदिर में भव्यता के साथ मनाई गई। मंदिर पुजारी राधे-राधे बाबा ने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई का कार्य पिछले तीन दिन से चल रहा था। शुक्रवार को मंदिर की भव्य सजावट पूरी कर ली गई। शनिवार पूरे दिन लोग दर्शन व भगवान को विभिन्न सामग्रियों का भोग अर्पित करते रहे। शाम सात बजे तक आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति रही। सात बजे के बाद जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू करा दिया गया। सबसे पहले श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन श्रद्धालुओं ने साथ मिलकर किया और इसके बाद भक्ति भाव से गीतों से जन्मोत्सव का उल्लास प्रकट किया। इसके बाद मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed