फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Namaz was offered remembering the faithful ancestors gathered at the graveyard.

Maharajganj News: कब्रिस्तान पर जुटे अकीदतमंद पूर्वजों को यादकर पढ़ी नमाज

Mon, 26 Feb 2024 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Namaz was offered remembering the faithful ancestors gathered at the graveyard.
निचलौल। रहमतों की रात यानी शब-ए-बरात रविवार को मनाई गई। मान्यता है कि इस दिन अल्लाह की रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। इसी के चलते अल्लाह की खुशी और अपने गुनाहों की तौबा करने के लिए अकीदतमंद पूरी रात इबादत में लगे रहे।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुरखों की कब्रों पर जाकर दुआ की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। मस्जिद व कब्रिस्तान को रोशन रखा। शहर के दामोदारी पोखरा स्थित कब्रिस्तान, खोन्हौली, मिश्रवलीया, शीतलापुर, बहुआर समेत क्षेत्र भर के कब्रिस्तान पर जाकर लोगों ने अपने पूर्वजों एवं परिजनों की कब्रों पर फातेहा पढ़ी।
विज्ञापन


कब्रों पर फूल, इत्र चढ़ाकर अगरबत्ती और मोमबत्तियां जलाईं। इसके बाद सभी लोग विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे। जहां रात भर कुरान पाक की तिलावत करने सहित विशेष नमाजें भी पढ़ीं। रात भर खुदा की इबादत की गई। मौलाना अख्तर हुसैन मिस्बाही ने बताया कि शब-ए-बरात अल्लाह का दुनिया वालों पर एक इनाम है। ये कोई त्योहार नहीं है। रमजान की तरह शब-ए-बरात पर भी रोजा रहा जाता है। यह रोजे बिल्कुल रमजान की तरह ही होते हैं। इनमें सहरी भी होती है और मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार भी होता है। इसका बहुत महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed