फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Namaz was offered in 166 mosques and 268 Eidgahs.

Maharajganj News: 166 मस्जिदों एवं 268 ईदगाहों में अदा की गई नमाज

Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Namaz was offered in 166 mosques and 268 Eidgahs.
ड्रोन कैमरों से रखा गया नजर
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बकरीद के अवसर पर जनपद की 166 मस्जिदों एवं 268 ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में 13 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 107 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल, 34 महिला कांस्टेबल, पीएसी की दो प्लाटून, क्यूआरटी-04 तथा पांच फायर टेंडर तैनात किए गए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की पूरे जनपद को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया था। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी कर रहे थे। मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखा गया, जबकि यूपी-112 की टीमें प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन



अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed