{"_id":"698e37293e8d20fc9a0d9376","slug":"murder-fir-lodged-against-unknown-in-suspicious-death-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1022-171464-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
नौतनवा। अड्डा बाजार निवासी सर्राफ अजय वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़लात में जुटी है।
बतादें की मृतक अजय वर्मा का शव अड्डा बाजार संपत्तिहा मार्ग पर डूडी नाले के पास स्थित निर्माणाधीन एक राइस मिल के पास मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजन हत्या की आशंका को लेकर बुधवार को अड्डा बाजार संपत्तिहा मार्ग जाम कर दिया था। जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ अंकुर गौतम ने परिजनों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिए तब जाकर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के पकड़ियहवा ले गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है।