फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Murder case registered against two in doctor's death case

Maharajganj News: डॉक्टर की मौत मामले में दो पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against two in doctor's death case
निचलौल/ठूठीबारी। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ठूठीबारी गांव में बीते 23 नवंबर को दांत के डॉक्टर अनिल तिवारी का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस घटना के चौथे दिन मृत डॉक्टर के बेटे कुशाग्र तिवारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी गिरीशनाथ मिश्रा ने मोबाइल काल डिटेल जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने बताया कि मृत डॉ. अनिल तिवारी के बड़े बेटे कुशाग्र तिवारी ने पुलिस से बताया है कि मां नीता तिवारी का बीते वर्ष 2020 में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मामा मृत्युंजय मिश्रा निवासी गडौरा ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद पिता अनिल तिवारी 6 माह जेल से सजा काट जमानत पर रिहा हुए थे। जबकि मामला कोर्ट में चल रहा था। इसके बावजूद मामा और नाना की ओर से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी। इसी बीच 23 नवंबर को पिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन


वहीं गिरीशनाथ मिश्र निवासी गडौरा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि डॉ. अनिल तिवारी के साथ लड़की नीता की शादी किया था। 25 अप्रैल 2020 को दामाद ने लड़की नीता को जहर खिला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाए। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने कहा की मृत डॉक्टर के बेटे कुशाग्र तिवारी की तहरीर पर आरोपी गिरीशनाथ मिश्रा व मृत्युंजय मिश्रा पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed