फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Municipality will beautify five schools

पांच विद्यालयों का सुंदरीकरण कराएगी पालिका

Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipality will beautify five schools
पांच विद्यालयों का सुंदरीकरण कराएगी पालिका
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगरीय क्षेत्रों के पांच परिषदीय विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे वहां की बदहाली दूर हो जाएगी, दूसरी तरफ वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ शिक्षकों व कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। विद्यालयों के सुंदरीकरण पर कुल लगभग 49 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद महराजगंज सीमा में कुल 25 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अधिकांश की स्थिति बदहाल है। नगरीय क्षेत्र में अब तक कायाकल्प योजना प्रभावी नहीं थी, जिसकी वजह से विद्यालयों की दशा को सुधारने में समस्या आ रही थी। स्कूली बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब पालिका ने नगरीय क्षेत्र के पांच विद्यालयों की स्थिति को सुधारने का निर्णय लिया है। पालिका के जिम्मेदार न सिर्फ विद्यालयों की आवश्यकता को महसूस करेंगे, बल्कि सुधारात्मक रूप से उस दिशा में पहल करेंगे। विद्यालय का सुंदरीकरण होने से वातावरण व माहौल में भी सुधार नजर आएगा।
विज्ञापन

इन पांच विद्यालयों के सुंदरीकरण की है योजना
नगर पालिका की ओर से पहले चरण में प्राथमिक विद्यालय महुअवां में प्राइमरी पाठशाला के सुंदरीकरण पर 10 लाख 60 हजार, तरकुलवां की प्राइमरी पाठशाला के सुंदरीकरण पर 10 लाख सात हजार, सरोजनी नगर में प्राइमरी पाठशाला के सुंदरीकरण पर 9 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे। धनेवा-धनेई प्राइमरी पाठशाला पर 9 लाख 43 हजार तथा पिपरदेउरा प्राइमरी पाठशाला पर 8.88 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके बाद अन्य विद्यालयों को भी चरणवार दुरुस्त कराने की कवायद होगी। नगरीय क्षेत्र के इन पांच विद्यालयों के सुंदरीकरण से यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वे भी कान्वेंट की तरह बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प योजना को नगरीय क्षेत्र में प्रभावी करते हुए पांच परिषदीय स्कूलों में सुंदरीकरण कराया जाना है। विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
- आलोक कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed