फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mujibur Rahman used to come to the village to make a speech during elections

Maharajganj News: चुनाव के दौरान तकरीर कराने गांव में आता था मुजीबुर्रहमान

Tue, 09 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mujibur Rahman used to come to the village to make a speech during elections
महराजगंज। कुशीनगर में धर्मांतरण के खेल में शामिल मुजीबुर्रहमान कट्टरपंथी विचारधारा का व्यक्ति है। ऐसा गांव के लोग कहते हैं। उसका नाम सामने आने के बाद लोग सन्न रह गए। इस मामले में उसके घर वाले कुछ कहने से बचते रहे। वह गांव में तकरीर कराने आता था। लोगों को गुमराह करने में लगा रहता था।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के पकडी दीक्षित निवासी मुजीबुर्रहमान मजहबी व कट्टरपंथी विचारधारा का व्यक्ति है। वह कुशीनगर के कोहड़गड्डी के मदरसे में करीब 15 साल से बच्चों को तालिम देता था। आसपास के लोगों के मुताबिक चुनाव के दौरान वह घर आता था। युवाओं को अपनी मजहबी व कट्टरपंथी बातों से आकर्षित करने का प्रयास करता था।
विज्ञापन

गांव में जब भी आता है तकरीर निश्चित रूप से कराता था। अपने अनुयायियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करता था। उसकी पत्नी व चार बच्चे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। मां-बाप का इंतकाल हो चुका है। दो और भाई हैं, जो बाहर रहते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक जिले में उसकी ओर से धर्मांतरण जैसी कोई गतिविधि करने की बात सामने नहीं आई है। यहां उसके खिलाफ स्थानीय थाने में केस भी नहीं दर्ज है। गांव के लोग कहते हैं कि मजहबी बातों को लोगों के बीच करके वह कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed