फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Move forward by setting goals: Dr. Jyotsna

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : डॉ. ज्योत्सना

Sun, 17 Mar 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Mar 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Move forward by setting goals: Dr. Jyotsna
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से प्राथमिक विद्यालय पड़री बुजुर्ग में आयोजित शिविर के दूसरे दिन स्वच्छ भारत अभियान और मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छ भारत विषय पर हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना। स्वच्छता को अपनाना है गंदगी दूर भगाना है, मतदान अवश्य करें व लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करें जैसे अनेक नारों के साथ संदेश दिया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्योत्सना ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। युवक और युवतियों को सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। सामाजिक संकल्पनाओं के साथ-साथ नौजवानों को अपनी संकल्पना की प्राप्ति के लिए पूरी ऊर्जा के साथ लगना होगा।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि एनएसएस के ध्येय वाक्य मैं नहीं आप के माध्यम से आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया। मिट्टी द्वारा निर्मित सुराही के शीतलता के गुण को सीखने का विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी, विजय शंकर सिंह, डाॅ नंदिता मिश्रा, सत्य प्रकाश द्विवेदी, आदर्श राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed