{"_id":"6a9495248da70eb2ad00302f","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184254-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सिसवा मृतक जहांगीर के रोते बिलखते परिजन।
कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम लोढ़िया में शाम को हुआ हादसा
वाहन सहित मौके से भाग गया टक्कर मारने वाला चालक
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम लोढ़िया में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी सिसवा ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम लोढ़िया के टोला गजौली निवासी जहांगीर (35) शाम को बाइक से बाजार के लिए घर से निकले थे। जैसे ही गांव से निकल कर मुख्य सड़क पर आए तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जहांगीर को सिसवा सामुदायिक में इलाज को ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जहांगीर ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
15 दिन पहले सऊदी अरब से आये थे घर
मृतक जहांगीर के बड़े बेटे अब्दुल ने बताया कि उसके पिता सऊदी अरब में रह कर खेती बाड़ी का काम करते थे। पंद्रह दिन पूर्व घर आये थे और घर गृहस्थी से जुड़े काम को लेकर रविवार को बाजार से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर निकले थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जहांगीर घर में इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।