फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Motivate people to improve voter lists

Maharajganj News: मतदाता सूची में सुधार के लिए लोगों को प्रेरित करें

Mon, 08 Dec 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Motivate people to improve voter lists
फरेंदा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर हुई। इस दौरान लोगों को एसआईआर फार्म भरने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र के मतदाताओं को एसआईआर गणना प्रपत्र शत-प्रतिशत भरवाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयाेग से जुट जाएं। मतदाता सूची में समस्याओं, त्रुटियों और सुधारों के लिए आम जन को प्रेरित करें। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं को विशेष योगदान होता है। कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि बीएलओ से संपर्क कर 11 दिसम्बर तक सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र एकत्रित कराकर ऑनलाइन करवाने में मदद करें। कार्यक्रम का संचालन बाबर अब्बासी ने किया। कार्यक्रम काे जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, अमित चौबे, सैयद अरशद ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ओपी यादव, गौरीशंकर मालवीय, मनोज सिंह, अरविंद यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed