फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother power is flying the flag in the world

Maharajganj News: मातृशक्ति दुनिया में लहरा रहीं परचम

Wed, 06 Mar 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Mother power is flying the flag in the world
महराजगंज। सदर विकास खंड परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यत्र नारी पुजयन्ते रमंते तत्र देवता का जो सूत्र हजारों वर्षों पूर्व हमारे ग्रंथों में है। उसको पिछले 10 सालों में दुनिया ने पूरा होते हुए देखा है। 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा द्वारा सदर विकास खंड परिसर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में कई एनजीओ, स्वयं सहायता समूह से जूडी महिलाएं, पर्यावरणविद, स्वास्थ्य, शिक्षा पर काम करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सीडीओ संतोष कुमार राय, प्रमुख सोनी कश्यप, प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रीत गुप्ता, इंजीनियर विवेक गुप्ता, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।

बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार कक्ष में नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें डिजीटल स्क्रीन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संघटकों, संकुल स्तरीय बूथों के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना। ब्लाॅक प्रमुख उदयराज यादव द्वारा मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकार से मिलने वाले अनुदान व महिला से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

परतावल ब्लाॅक सभागार में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। महिला को परिवार की मुखिया बनाया है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा, एपीओ दिलीप कुमार, एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह, गणेश पांडेय, अंगद गुप्ता मौजूद रहे।
---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed