{"_id":"65d9f394252b265669007e37","slug":"mother-distraught-after-innocent-childs-death-regrets-her-actions-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116498-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मासूम की मौत के बाद मां बदहवास, करतूत पर पछतावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मासूम की मौत के बाद मां बदहवास, करतूत पर पछतावा
Sat, 24 Feb 2024 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गिरहीया गांव में एक नवविवाहिता ने शुक्रवार को पति से मामूली विवाद के बाद दो माह के मासूम बेटे को कीटनाशक पिलाकर खुद भी पी लिया था। इस दौरान बेटे की मौत हो गई थी। जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार को मृत मासूम की मां के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन वह बदहवास थी। क्योंकि बार-बार बेटे मोनू की रट लगाते हुए अपने करतूत पर पछतावा कर कोस रही थी।
गिरहीया निवासी महेंद्र चौहान की छोटी बेटी राजमती (24) दो माह के मासूम बेटे मोनू को लेकर ससुराल से मायके आई हुई थी। जहां पर पति अजय चौहान से बातचीत करने के दौरान बात बिगड़ गई। इसके बाद राजमती ने आक्रोशित होकर सब्जी पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पीकर मासूम बेटे को पिला दी थी, जिसके चलते मां बेटे की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने लोगों की मदद से राजमती और मासूम बेटे मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में मासूम मोनू की मौत हो गई थी। जबकि मां राजमती का हालत गंभीर थी। इलाज के बाद शनिवार को राजमती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल अभी भी उसे मासूम बेटे मोनू को खोने का गम सता रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस को घटना की कोई सूचना दी गई है।