फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-gram-panchayat-election-result-2021 Mother and son and aunt and nephew will run village government in maharajganj

UP Panchayat Election Result 2021: महराजगंज में मां-बेटा और चाची-भतीजा चलाएंगे गांव की सरकार

Tue, 04 May 2021 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 May 2021 11:54 AM IST
सार

नतीजे सामने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत जनता को किया समर्पित, बोले- ये जनता की जीत है, लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सबकुछ है।

विज्ञापन
up-gram-panchayat-election-result-2021 Mother and son and aunt and nephew will run village government in maharajganj
एक ही घर देवरान और जेठान अलग-अलग गांव की प्रधान बनीं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज पंचायत चुनाव के नतीजों से किसी को झटका लगा तो किसी को खुशी मिली है। कुछ सीटों पर मां-बेटा तो कहीं चाची-भतीजा ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। नतीजे सामने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत जनता का समर्पित करने की बात कही। कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सबकुछ है। अब लोगों की उम्मीद के मुताबिक गांव में विकास को गति दी जाएगी।

विज्ञापन


मिठौरा क्षेत्र में पहली बार एक ही परिवार की देवरानी और जेठान ने अलग-अलग ग्राम सभा से प्रधान पद का चुनाव जीता है। ग्राम सभा परसा चक गोबरही में व्यास मुनि पटेल की पत्नी इंदु देवी ने प्रतिद्वंदी कमालुद्दीन अंसारी को 46 मतों से हराकर ग्राम प्रधान बनीं। इंदु देवी कक्षा आठ तक पढ़ाई की हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उनकी जेठानी वंदना पटेल ने प्रतिद्वंद्वी राज कुमार पटेल को 146 मतों से पराजित कर ग्राम सभा हरिहरपुर के ग्राम प्रधान के पद पर कब्जा कर लिया। पति रघुनाथ पटेल शिक्षामित्र हैं। वंदना पटेल ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2010 में भी ग्राम सभा हरिहरपुर की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। उनका कहना है कि गांव के जनता के आशीर्वाद से जीत मिली है। गांव के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति-पत्नी के इर्दगिर्द घूम रही पचमा की प्रधानी
मिठौरा ब्लॉक का एक ऐसा गांव है, जहां पति-पत्नी के इर्दगिर्द गांव की प्रधानी घूम रही है। मतदाताओं का आशीर्वाद हमेशा पति-पत्नी को मिलता रहा है। इससे दोनों ग्राम प्रधान की सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं।
वर्ष 2010 में शबीबुन निशा ग्राम प्रधान चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 2015 में इनके पति नसरूद्दीन ग्राम बने। वर्ष 2021 में फिर शबीबुन निशा प्रधान पद पर चुनी गई हैं। शबीबुन निशा ने ग्राम प्रधान के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी आरती देवी को 46 मतों से पराजित किया है।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक का एक गांव नईकोट हैं। यहां की प्रधान शारदा देवी बनी हैं। इनके बेटे किशुनदेव यादव मुडेहरा गांव के प्रधान बने हैं। मां-बेटे जीते मिलने पर खुश हैं। दोनों ने कहा कि जनता की उम्मीदों के अनुसार ही गांव का विकास होगा।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शारदा देवी के पति रामसावर यादव भी नईकोट के पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत की जनता ने विश्वास करके विजय दिया है।

इसी तरह बरवाकला में पूनम सिंह ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। चडलहा से इनके भतीजे संजय सिंह प्रधान चुने गए हैं। संजय सिंह की चाची पूनम सिंह हैं। अगल-अगल गांव में चाची एवं भतीजा ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed