फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother and daughter attacked with knife while picking peas, FIR lodged

Maharajganj News: मटर तोड़ने के दौरान मां-बेटी पर चाकू से हमला, प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter attacked with knife while picking peas, FIR lodged
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला गांव में खेत में मटर तोड़ने के विवाद को लेकर दो महिलाओं पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 8 मार्च की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुरेंद्र चौधरी ने थाने में दिए तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में कुछ बच्चे मटर तोड़ रहे थे। जब उनकी पत्नी रमावती ने उन्हें मना किया तो गांव के गोविंद, जनमेजय और पूजा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडे व चाकू से रमावती और उनकी बेटी प्रीति पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पीड़िताओं के चीखने-चिल्लाने पर गांव वाले दौड़े आए और किसी तरह दोनों की जान बचाई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सुरेंद्र चौधरी ने 9 मार्च को कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंद, जनमेजय, पूजा निवासी बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed