फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than half of the candidates left the RO-ARO exam

Maharajganj News: आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी आरओ-एआरओ परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
More than half of the candidates left the RO-ARO exam
महराजगंज। कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा के बीच रविवार 18 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा पूर्ण हुई। 7,984 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3,883 ने परीक्षा दी और 4,101 गैरहाजिर रहे। डीएम संतोष शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के निर्देशन में पहली बार एक पाली में परीक्षा कराई गई। कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गये थे। परीक्षा केंद्रों की आयोग के कंट्रोल रूम से लाइव मानिटरिंग की गई। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक व दो मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन जाम से जूझा शहर : आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे के बाद से ही परीक्षार्थी जुटने लगे। कुछ परीक्षार्थी एक दिन पहले पहुंचकर परीक्षा केंद्रों के आसपास के लाज और होटल में डेरा जमा चुके थे। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र मुख्यालय के निचलौल मार्ग पर बने थे। सुबह आठ बजे के करीब जब परीक्षार्थियों ने केंद्र की तरफ रुख किया तो भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के बाद भी निचलौल रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed