फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than 30 Durga idols installed in the area were immersed on Thursday.

Maharajganj News: जयकारों की गूंज के साथ निकली मां जगदंबा की शोभायात्रा

Fri, 23 Oct 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
More than 30 Durga idols installed in the area were immersed on Thursday.
सिसवा बाजार। क्षेत्र में स्थापित करीब 30 से अधिक दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन बृहस्पतिवार को भक्ति, श्रद्धा एवं आस्थापूर्ण माहौल में हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने माता के पालकी को कंधे से खींच कर नगर का भ्रमण किया। इसके बाद बीजापार स्थित खेखड़ा घाट पर देर रात विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर मे सभी मूर्तियां सिसवा इस्टेट परिसर में इकट्ठा हुई, जहां इस्टेट परिवार के लोगों ने पूजा-अर्चना किया। इसके बाद क्रमवार पंक्तिबद्ध होकर मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। यह नगर के काली मंदिर, रामजानकी मंदिर, अमरपुरवा, गोपालनगर, मिसकारी टोला, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सायर माता मंदिर होते हुए देर रात खेखड़ा घाट पहुंची।
विज्ञापन

वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया। शोभायात्रा यात्रा में मां जगदंबा के जयकारों के साथ महिलाएं व युवतियां पालकी की डोर खींच रही थी। वही डीजे के धुन पर युवाओं की टोली थिरकते हुए चल रही थी। इस दौरान झांकी व अखाड़ों में दिखाए जा रहे करतब लोगों का मन मोह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, सीओ रविंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, सिसवा चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्या समेत बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed