फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mock drill for riot control took place in police line

Maharajganj News: पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए हुआ मॉक ड्रिल

Sun, 20 Oct 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Oct 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mock drill for riot control took place in police line
महराजगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थाना निचलौल में आर्मोरर की ओर से पुलिसकर्मियों को गैस गन, एंटी राइट गन, 12 बोर पंप एक्शन गन, हैंड ग्रेनेड और चिली बम चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही थाने में उपलब्ध शस्त्रों की मरम्मत और निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, सीओ और एसडीएम नौतनवा ने पुलिस बल के साथ नौतनवा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पीस कमेटी की लगातार बैठकें हो रही हैं। ग्राम सुरक्षा समितियों तथा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ज्वेलर्स के साथ सुरक्षा संबंधी बैठकें आयोजित कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed