{"_id":"669fd095a3519f71d00eef8e","slug":"mobile-business-will-gain-momentum-customers-will-benefit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127410-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोबाइल कारोबार को मिलेगी रफ्तार, ग्राहकों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोबाइल कारोबार को मिलेगी रफ्तार, ग्राहकों को होगा फायदा
Tue, 23 Jul 2024 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बजट में मोबाइल फोन, पीसीबीए व चार्जर पर बीसीडी घटाकर 15 प्रतिशत हो गया है। इससे कारोबार बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को फायदा होगा। मोबाइल कारोबारियों को उम्मीद है कि बजट में दिए गए प्रावधान लागू हुए तो जल्द सभी को इसका फायदा मिलेगा।
मंगलवार को बलिया नाला पुल के आगे दुकानदार सुरेश कसौधन मिले। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन जीवन की आवश्यकता बन गई है। मोबाइल फोन व उसकी सामग्री पर कस्टम ड्यूटी घटाने से जहां मोबाइल फोन सस्ते होंगे व वहीं खराब फोन भी कम दरों पर बनेंगे इससे व्यापार बढ़ेगा ग्राहकों को भी लाभ मिलेगा। गोरखपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से पहले मोबाइल कारोबारी आकाश गुप्ता की दुकान है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बजट की घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में रफ्तार तेज कर देंगी। मोबाइल की बिक्री बढ़ेगी।
देवेश कुमार ने बताया कि फोन व इससे जुड़े सामान सस्ते होने से इनकी उपयोगिता बढ़ेगी। हम भी खराब मोबाइल फेंकने की जगह उसको बनवाने पर जोर देंगे जिससे फोन लंबे समय तक हमारे काम आ सकें। इससे हमारा खर्च नया फोन खरीदने से बचेगा।