फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mobile and bike snatched from advocate after assault

Maharajganj News: अधिवक्ता से मारपीट कर छीना मोबाइल और बाइक

Mon, 03 Feb 2025 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Feb 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mobile and bike snatched from advocate after assault
पनियरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी फार्म में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे न्यायालय जा रहे अधिवक्ता से चेहरी फार्म में बाइक सवार चार बदमाशों ने मार-पीटकर मोबाइल, रुपये, मोबाइल और बाइक छीन लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में बाइक और मोबाइल झाड़ी से बरामद हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथहीं निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य सोमवार की सुबह करीब 10 बजे चेहरी के रास्ते महराजगंज न्यायालय जा रहे थे। चेहरी फार्म के बीचों बीच इंडिया मार्का हैंडपंप के पास दो बाइक पर चार लोग सवार सामने से निकले फिर पीछे से घूमकर आए और गाड़ी रोकने की बात कहते हुए एक युवक उनकी गाड़ी पर पीछे से बैठ गया। चारों गमछे से मुंह बांधे हुए थे।
विज्ञापन

गाड़ी रोकते ही चारों उन्हें गाड़ी समेत रकटहिया देवी स्थान की तरफ खींचकर लगभग 50 मीटर ले गए। बुरी तरह मारा-पीटा फिर एक ने राड लाकर सर पर मारना चाहा हाथ से रोकने पर दोनों हाथ टूटने जैसा हो गया है। एक हाथ की हथेली में भी चोटें आई हैं। बेहोश देखकर बदमाश गाड़ी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। होश आने पर रास्ते की तरफ आया तो राहगीरों की मदद से घर पर सूचना दी, फिर घर वाले सदर अस्पताल ले गए, जहां पीड़ित से मिलने एएसपी व सीओ सदर पहुंचे। पीड़ित के भतीजे संजय मौर्य ने बताया कि एसपी को मामले में पत्र दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार मामले कि जांच की जा रही है। तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed