फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA: VDO suspended, employment servant gets termination notice

मनरेगा : वीडीओ निलंबित, रोजगार सेवक को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: VDO suspended, employment servant gets termination notice
फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान का मामले में की गई कार्रवाई, प्रधान व टीए को नोटिस
विज्ञापन


महराजगंज। सिसवा के शिकारपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इसके बाद सीडीओ ने शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विनोद कुमार वरुण को निलंबित कर दिया, जबकि रोजगार सेवक बलजीत खरवार की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। मामले में प्रधान पूनम देवी और तकनीकी सहायक को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर गांव में बीते बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत से जुड़े तीन अलग-अलग विकास कार्यों के लिए कुल 16 मस्टररोल जारी किए गए थे। इन मस्टररोल में 123 श्रमिकों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। शुक्रवार को उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा गौरवेंद्र सिंह अचानक मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा कि जिन कार्यों पर श्रमिकों की उपस्थिति दिखाई गई थी, वहां मजदूर थे ही नहीं।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि कई मस्टररोल में 12 से 15 लोगों के नाम अलग-अलग कार्यों पर एक ही दिन दर्ज किए गए थे। इसके बाद उन्होंने फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी भुगतान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed