फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA sports competition will start from 17th in Sadar Vidhansabha.

Maharajganj News: सदर विधानसभा में 17 से शुरू होगी विधायक खेल स्पर्धा

Tue, 16 Dec 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
MLA sports competition will start from 17th in Sadar Vidhansabha.
महराजगंज। विधायक खेल स्पर्धा के तहत सदर विधानसभा के खेल 17 दिसंबर से शाहूजी महराज स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा धनेई महराजगंज में होंगे। 19 दिसंबर से शुरू हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वे क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी जिन्होंने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

20 दिसंबर को क्रिकेट, हॉकी और सभी आयु वर्ग के बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सभी विधानसभा की विजेता टीम शामिल होंगी। 21 दिसंबर को सभी विधानसभा की विजेता फुटबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी। जूडो और वेट लिफ्टिंग की सभी वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगे। यह जानकारी सांसद खेल स्पर्धा के समन्वयक एवं ओलंपिक संघ महराजगंज के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को सभी विधानसभा की सब जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी एवं टीमें प्रतिभाग करने आएंगी। 23 दिसंबर को पुरुष खेल के जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग एवं ओपन, 24 दिसंबर को महिला खेल जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग के खेल संपन्न होंगे। 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण एवं समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed