{"_id":"6a01d6d5623c30f62f001376","slug":"mla-rajesh-tripati-escort-vehicle-collides-with-roadways-bus-in-gorakhpur-four-policemen-injured-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक के काफिले में हादसा: रोडवेज बस से टकराई एस्कॉर्ट गाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल-अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के काफिले में हादसा: रोडवेज बस से टकराई एस्कॉर्ट गाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल-अस्पताल में भर्ती
Mon, 11 May 2026 06:47 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 11 May 2026 06:47 PM IST
सार
विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार सुबह कौड़ीराम में सड़क किनारे तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई।

Trending Videos
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और पैर में चोटें आई हैं।
घटना के बाद घायलों को तत्काल कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हालत गंभीर होने पर अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़हलगंज से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा नेता राजीव पांडे, अष्टभुजा सिंह समेत कई लोग कौड़ीराम पहुंच गए।