{"_id":"625c5dce10f6bc21d9298d2a","slug":"misbehave-with-girl-student-in-nepal-maharajganj-news-gkp433708615","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: नेपाल में अश्लील वीडियो दिखाकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुर्व्यवहार, स्कूल में हुई तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: नेपाल में अश्लील वीडियो दिखाकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुर्व्यवहार, स्कूल में हुई तोड़फोड़
Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
सार
नवलपुर पुलिस प्रवक्ता डीएसपी संतोष पाठक ने बताया कि घटना में इंस्पेक्टर प्रशांत श्रेष्ठ समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल के आसपास का क्षेत्र अब सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के चितवन जिले के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुर्व्यवहार की शिकायत पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया और स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। इसमें दस पुलिस कर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
रविवार की सुबह चितवन के एक विद्यालय की 12वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उससे दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी होते ही छात्र उग्र हो गए। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशित छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की।
स्कूल परिसर में दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। इससे स्कूल और हाईवे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
नवलपुर पुलिस प्रवक्ता डीएसपी संतोष पाठक ने बताया कि घटना में इंस्पेक्टर प्रशांत श्रेष्ठ समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल के आसपास का क्षेत्र अब सामान्य हो गया है। घटना की जांच की जाएगी। छात्रों के मुताबिक, घटना 11 अप्रैल की है। घटना को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।