फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minor dispute leads to violence, FIR against two

Maharajganj News: मामूली विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 25 May 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Minor dispute leads to violence, FIR against two
सिसवा बाजार। कस्बे के देवीनगर वार्ड खेसरारी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो मनबढ़ों पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। खेसरारी देवीनगर वार्ड निवासी राजू ने तहरीर में बताया है कि वह अपने बेटे किशन को बाजार से सब्जी लेकर देर से लौटने पर डांट रहा था। तभी गांव के दो युवक अचानक आकर दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए संदीप व शीशपाल को चोटें आई हैं। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आ गए तो दोनों आरोपी भाग गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित राजू की तहरीर पर अनूप उर्फ रिशू व राम आशीष पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed