फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister Jatin Prasad will be inugurated Jharhi pool

कैबिनेट मंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू

Mon, 11 Jul 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Minister Jatin Prasad will be inugurated Jharhi pool
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे झरही पुल का उद्घाटन
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। उप्र के लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद 14 जुलाई को जनपद में आ सकते हैं। वह झरही नदी पर बनेे पुल का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। तरहवा जंगल के करीब बसे गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए सुकरहर गांव पश्चिम पुल का निर्माण कराया गया है। जिसका अप्रोच का काम अधूरा पड़ा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

14 जुलाई को लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री के संभावित आगमन को लेकर किसान राम अचल यादव व भोजई यादव के खेत में टेंट लगाया जा रहा है। करीब 170 मजदूरों को काम पर लगाया गया है। किसानों ने बताया कि फसल के नुकसान की भरपाई ठेकेदार द्वारा की जा चुकी है। चंदन नदी पर पुल बन जाने से सिसवां विधान सभा क्षेत्र के निचलौल तहसील अंतर्गत बकुलडीहा, सुकरहर, मैरी, बोदना, लोहरौली, जमुई कला, ओडवलियां, झरवलियां, गडौरा व नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिहाभार, अहिरन टोला, विश्वकर्मा टोला, मल्लाह टोला, जिगनिहवां, खैराटी, रुदलापुर, खैरहवां जंगल, पिपरहवां, भगतपुरवां, डगरुपुर, पडरहवां, धुमठवा, कचरिहवां आदि गांव के लोगों के लिए आवागमन सुलभ हो जाएगा। तरहवां जंगल के आसपास रहने वाले गांव के लोगों का वर्षों का सपना अब पूरा हो गया है। उप जिलाधिकारी निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मंत्री के कार्यक्रम की सूचना नहीं आई है, लेकिन तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed