फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   minister claimed, promises completed

मुफ्त सिंचाई-दवाई का वादा पूरा

Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
minister claimed, promises completed
छात्रा को विद्याधन का चेक देते प्रभारी मंत्री पंडित विनोद सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने 206 मेधावी छात्राओं में कन्या विद्याधन का चेक वितरित किया। शनिवार को सुंदरम मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 22 किसानों को सोलर पंप, आठ मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आठ व्यक्तियों को कृषि विकास केंद्र का स्वीकृत विकास पत्र वितरित किया। साथ ही दस विकलांगों को ट्राईसाइकिल, वैशाखी आदि भी मुहैया कराई। उन्होंने जिले में सोलर पंप का लक्ष्य 136 से बढ़ाकर 300 करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार को मुफ्त सिंचाई, दवाई और पढ़ाई का वादा पूरा हुआ हैं। कन्या शिक्षा के लिए कन्या विद्याधन दस हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया गया। जिसे भविष्य में 50 हजार करने की योजना हैं। मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया गया। कहा कि102 नंबर की एंबुलेंस से केवल गर्भवती महिलाओं को अस्पताल और घर लाने का काम किया जाता हैं। 108 नंबर एंबुलेंस से अन्य मरीजों को लाने ले जाने का काम किया जाता हैं। 100 नंबर डायल करने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंच जाती है। 1090 नंबर पर महिला सूचना देकर उत्पीड़न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करा सकती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायतों में 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को देकर ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, पंचायत अध्यक्ष बना कर महिला सशक्तीकरण किया गया है। पिछले चार वर्षों में सड़क, पुल, पुलिया का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया है। प्रदेश में काफी तादाद में अध्यापक एवं डाक्टर की नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 3200 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का भुगतान किया गया हैं। 3.50 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण लोहिया आवास का निर्माण कराया गया हैं। मजदूरों को साइकिल दी गई। मजदूर की लड़की होने पर 20 हजार रुपये फिक्स डिपॉजिट कराया जाता है। समाजवादी पेंशन योजना में पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। राजकीय इंटर कालेज महराजगंज, पनियरा को साज सज्जा के लिए 50 लाख रुपए दिए गए हैं। शीघ्र ही नौतनवा राजकीय इंटर कालेज को यह धन दिलाया जाएगा। 

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कल्याणकारी कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। इसी माह हौसला पोषण योजना लागू की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं अति कुपोषित बच्चों को पका-पकाया भोजन दिया जाता है। विधायक सुदामा प्रसाद, एसपी भारत सिंह, यमुना यादव, राजेश यादव ने भी संबोधित किया। 


इसके पूर्व पं दीन दयाल इंटर कालेज एवं पनियरा इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन विमल पांडेय ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed